नई दिल्ली, 17 दिसंबर 2025 - भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से आज दिल्ली में डॉक्टर प्रशांत द्विवेदी ने मुलाकात की। इस अवसर पर डॉक्टर द्विवेदी ने श्री नवीन को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया, जिन्होंने युवाओं को आगे लाने और उन्हें जिम्मेदारी की कमान देने का काम किया है।
मुलाकात के दौरान, डॉक्टर द्विवेदी ने भारत मंच संस्था के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिंहा जी से मार्गदर्शन लिया। उन्होंने दिल्ली अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरपर्सन (पूर्व) जगदीश यादव जी से भी मुलाकात की।
डॉक्टर द्विवेदी ने कहा कि नितिन नवीन जी का संगठनात्मक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन निश्चित रूप से भाजपा की वैचारिक यात्रा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत मंच संस्था देश और समाज के प्रति कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और बड़े राजनीतिक और सामाजिक लोगों के साथ बैठकर काम करने का प्रयास कर रही है।
इस मुलाकात के दौरान, डॉक्टर द्विवेदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा जी से भी मुलाकात की और उनके साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर, डॉक्टर द्विवेदी ने कहा कि बिहार में भाजपा को मजबूत करने और उसे पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए बिहार की जनता ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक लोग साथ बैठकर लोगों के साथ मिलकर काम करने का प्रयास कर रहे हैं और भारत मंच संस्था के माध्यम से और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।
