युवा लेखक प्रियेश सिंह को अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार और गौरव श्री सम्मान 2024 से म्यांमार दूतावास में किया गया सम्मानित

  


दिल्ली के म्यांमार दूतावास ऑडिटोरियम हॉल में म्यांमार दूतावास के सहयोग से मैत्री पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार और गौरव श्री सम्मान 2024 में विज्ञान, साहित्य, संगीत, सिनेमा, खेल, मानवता और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभा को सम्मानित किया गया। जिसमें साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए बिहार के प्रसिद्ध युवा लेखक प्रियेश सिंह को सम्मानित किया गया।


आपको बता दे कि युवा लेखक प्रियेश सिंह लगातार साहित्य के क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रहे हैं बिहार मे साहित्य के क्षेत्र मे योगदान के लिए उन्हें बिहार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। प्रियेश सिंह की रचनाएं न्यूज पेपर और पत्रिका में प्रकाशित हो चुके है। इस अवसर पर प्रियेश सिंह ने कहा कि वो अपने आगामी पुस्तक की तैयारी में लगे हुए हैं जो अगस्त में प्रकाशित होंगी। इससे पहले प्रकाशित हो चुका इनका पुस्तक युवा परिवेश लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं। पुस्तक युवा परिवेश की रचना तू युवा है युवा बन के माध्यम से युवा वर्ग जागरूक हो रहे हैं। प्रियेश सिंह लगातार अपने साहित्य कार्यो को लेकर चर्चा में रहते हैं और उन्हें उनके साहित्य कार्यो को लेकर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वही कार्यक्रम में म्यांमार के राजदूत श्री मो क्यॉ आंग और भारत के केंद्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form