सामाजिक सौहार्द और समरसता का अनोखा संगम!
छपरा, श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा श्री इन्द्र-चित्रगुप्त ट्रस्ट द्वारा संचालित दारोगा राय चौक स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में सामुहिक प्रीतिभोज सह सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस सामूहिक भोज में शहर के सैकड़ो चित्रांश बंधुओ सहित अन्य समूह वर्ग के लोग भी इस प्रतिभोज में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आपसी मिलन और सौहार्द का एक अनोखा संगम रहा। श्री चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दशकों पहले से यह परिपाटी रही है की पूजा के उपरांत कायस्थ लोग एक भोज का आयोजन करते हैं, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं और आपसी मिलन और सौहार्द के साथ एक साथ भोजन करते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा,संरक्षक अवकाश प्राप्त निदेशक प्रमोद रंजन सिन्हा, अवकाश प्राप्त अपर समाहर्ता गुंजेश्वर कुमार वर्मा, वरीय अधिवक्ता पुंडरीक बिहारी सहाय सुभाष चंद्र श्रीवास्तव प्रोफेसर डॉ सुधा बाला महासचिव विमल कुमार वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सुधांशु भूषण वर्मा, अजीत सिन्हा, मनोज कुमार, मनोज रंजन सिन्हा, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर श्री मृदुल शरण, अधिवक्ता मुरारी शरण वर्मा, प्राचार्य प्रोफेसर केपी श्रीवास्तव चुनाव पदाधिकारी अमितेश्वर प्रसाद, महाप्रबंधक उद्योग रवि भूषण सहाय, ओम प्रकाश पुतुल, प्रोफेसर अजित कुमार सिन्हा, राघवेंद्र बहादुर चांद, अधिवक्ता नीरज कुमार वर्मा, रेलवे वाणिज्य अधिकारीबीबी सिन्हा प्यारेलाल, स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार सिन्हा, संयुक्त महासचिव राकेश नारायण सिन्हा, सचिव प्रभाकर रंजन, अभिषेक रंजन , प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सचिव मनीष रंजन, कोषाध्यक्ष हरीकिशोर प्रसाद, संगठन सचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र भास्कर शुभम वर्मा, उपकोषाध्यक्ष रवीश कुमार, सिविल अधिवक्ता कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, योगेंद्र प्रसाद वर्मा पेशकार बाबू, वरीय अधिवक्ता पारस नाथ श्रीवास्तव, शिक्षक मनीष कुमार सिन्हा मिंकू अमृतेश प्रियदर्शी, अंकुर श्रीवास्तव, विक्की श्रीवास्तव ताईद, सुब्रत जी, विकास कुमार श्रीवास्तव , सुयश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कायस्थ उपस्थित थे।
