क्लाइमेट चेंज ग्लॉसरी: जलवायु परिवर्तन से संबंधित जरूरी शब्दों का मतलब

जलवायु परिवर्तन पर चर्चा बेहतर करने के लिए और इस जटिल चर्चा में सभी लोगों को शामिल करने की कोशिश में द् थर्ड पोल ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रमुख शब्दों की इस शब्दावली को बनाया है।


शालिनी कुमारी

जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनिया गर्म हो रही है। इसकी वजह से लाखों लोगों की ज़िंदगी और आजीविका पर खतरा है, ऐसे में बदलती जलवायु और इसके परिणामों के बारे में चर्चा को आसान करना ज़रूरी है।

लेकिन अक्सर जलवायु परिवर्तन के इर्द-गिर्द होने वाली चर्चाएं, शब्दजाल और तकनीकी शब्दावली के कारण बोझिल हो जाती हैं। इसकी वजह से, ये चर्चा, जिसका हमारी ज़िंदगी पर सीधा प्रभाव है, उस चर्चा में उन लोगों को शामिल नहीं कर पाता जो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से सबसे ज़्यादा परेशान हैं।

इस बात पर ध्यान देना भी ज़रूरी है कि हम चर्चा आसान करने के लिए सटीक तथ्यों और वैज्ञानिक गंभीरता को पीछे ना छोड़ दें। इन दोनों को साथ लेकर चलना होगा। 

जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुख्य अवधारणा की ठोस समझ की मदद से लोग ये भी समझ पाएंगे कि हमारे पर्यावरण के साथ क्या हो रहा है। इससे वे गंभीरता से यह सोच सकेंगे कि सरकारें और शक्तिशाली लोग इस पर किस तरह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। 

इसलिए द् थर्ड पोल ने यह जलवायु परिवर्तन शब्दावली तैयार की है। यह जलवायु चर्चा में प्रमुख शब्दों की एक गाइड है। हमें उम्मीद है कि इससे जलवायु परिवर्तन की समझ गहरी हो सकेगी। साथ ही, इससे सर्वाधिक प्रभावित लोगों को इस चर्चा में, अपनी आवाज़ शामिल करने का रास्ता मिलेगा।


इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

https://www.thethirdpole.net/hi/465/120543/

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form